मौसम_पूर्वानुमान:- पहाड़ो पर आएगा पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी भागों में लंबे समय से शुष्क मौसम जारी।
लंबे समय से मैदानी हिस्सों में शुष्क मौसम का दौर जारी है। बारिश की गतिविधियां बिल्कुल नदारद है। 27 दिसंबर 2024 के बाद कोई भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अभी तक नहीं आया।

पहाड़ो पर पश्चिमी विक्षोभ तो आ रहे हैं लेकिन कमजोर/हल्की श्रेणी के आ रहे हैं जो पहाड़ो तक सीमित है। मैदानी भागों में बारिश देने के लिए ये पश्चिमी विक्षोभ असमर्थ हैं।
मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां न होने के कारण फरवरी महीने में ही अधिकतम तापमान 25 से 30°C के बीच में पहुंच गया है।
आगे क्या:- पहाड़ो पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो आज आगे की ओर चला जाएगा। जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ आगे की निकलेगा उसके बाद मैदानी भागों में आज से ही उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाएं रफ्तार पकड़ेगी।
इन हवाओं की रफ्तार लगभग 20 से 25 km/h के बीच में हो सकती है। कहीं कहीं 25 km/h से ऊपर भी जा सकती है। इन तेज हवाओं के कारण ठंडक का एहसास होगा और दिन-रात के तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आने की संभावनाएं हैं।
⚠️16 फरवरी के आस-पास एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावनाएं हैं जो फिलहाल कमजोर श्रेणी का लग रहा है। वर्तमान विश्लेषण अनुसार मैदानी भागों में कोई बड़ा मौसमी परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं।
आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
🚨नोट:- अगर कोई भी इस पोस्ट को कॉपीपेस्ट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post ऑल क्रेडिट sahil bhatt
मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे Whatsapp Channel को अभी Follow करें:-
Follow the Weather Of Bharat