स्पिनिंग मिलों की सीमित मांग से लोअर राजस्थान में कॉटन के भाव स्थिर
नई दिल्ली, 7 फरवरी स्पिनिंग मिलों की खरीद सीमित होने के कारण शुक्रवार को भी लोअर राजस्थान में कॉटन की कीमत स्थिर हो गई, जबकि राज्य की मंडियों में कपास की आवक बढ़ गई।

राज्य के कपास उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ है। व्यापारियों के अनुसार राज्य में सूती धागे की स्थानीय मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है, जबकि बाजार में नकदी की भी किल्लत है। पिछले साल राज्य की स्पिनिंग मिलों ने सीमित मार्जिन में कारोबार किया था इसलिए चालू सीजन में मिलें स्टॉक बढ़ाकर जोखिम मोल नहीं ले रही है। हालांकि मिलों के पास कॉटन का बकाया स्टॉक कम है, लेकिन सीसीआई की बिक्री बराबर बनी रहने की उम्मीद है। राज्य में कपास के साथ ही बिनौला के भाव स्थिर हो गए।
घरेलू वायदा बाजार में आज कॉटन की कीमतों में तेजी का रुख रहा। एनसीडीईएक्स पर अप्रैल-25 वायदा अनुबंध में कपास की कीमत 7 रुपये तेज होकर 1,473.5 रुपये प्रति 20 किलो हो गई। इस दौरान एमसीएक्स पर जनवरी-25 वायदा अनुबंध में कॉटन की कीमत 53,700 रुपये प्रति कैंडी पर स्थिर हो गई।
लोअर राजस्थान की मंडियों में कपास की आवक आज 3,000 गांठ, एक गांठ-170 किलो की हुई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस में आवक 2,500 गांठ की हुई थी।
स्पिनिंग मिलों की खरीद सीमित होने से कर्नाटक में कॉटन के दाम रुके, दैनिक आवक स्थिर
नई दिल्ली, 7 फरवरी स्पिनिंग मिलों की खरीद सीमित बनी रहने के कारण कर्नाटक की मंडियों में शुक्रवार को भी कॉटन की कीमत रुकी रही, जबकि राज्य की मंडियों में कपास की दैनिक आवक स्थिर हो गई।
राज्य के कपास उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ है। व्यापारियों के अनुसार राज्य की स्पिनिंग मिलें जरुरत के हिसाब से ही कॉटन की खरीद कर रही है, क्योंकि विश्व बाजार में हाल ही में इसके दाम कमजोर हुए है। अत: कॉटन के आयात पड़ते सस्ते हैं, जबकि निर्यात में पड़ते नहीं लग रहे। उधर सीसीआई चालू सीजन में कॉटन की बंपर खरीद कर चुकी है। राज्य में कपास के साथ ही बिनौला के दाम स्थिर हो गए।
घरेलू वायदा बाजार में आज कॉटन की कीमतों में तेजी का रुख रहा। एनसीडीईएक्स पर अप्रैल-25 वायदा अनुबंध में कपास की कीमत 4 रुपये तेज होकर 1,472 रुपये प्रति 20 किलो हो गई। इस दौरान एमसीएक्स पर जनवरी-25 वायदा अनुबंध में कॉटन की कीमत 53,700 रुपये प्रति कैंडी पर स्थिर हो गई।
शुक्रवार को राज्य की मंडियों में कपास की आवक 8,000 गांठ की हुई, एक गांठ-170 किलो की हुई जबकि पिछले कारोबारी दिवस में आवक इतनी ही गांठ की हुई थी।
मध्यप्रदेश : कपास की आवक 2 हजार गांठ दबी, भाव स्थिर, कॉटन कैंडी में तेजी
इंदौर, 7 फरवरी मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक में प्रतिदिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को कपास की आवक में पूर्व आवक के मुकाबले 2 हजार गांठ की कमी दर्ज की गई। आवक दबने के बावजूद कपास की कीमतों में स्थिरता है। कॉटन सीड भी अपने पूर्व स्तर पर बरकरार है। हालांकि कॉटन कैंडी में तेजी देखी जा रही है।
जिनर्स का कहना है कि केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (सीआईसीआर) ने 2024-25 सीजन में 320 लाख गांठ (170 किलोग्राम प्रत्येक) कपास उत्पादन का अनुमान लगाया है जो उसके शुरुआती अनुमानों से अधिक है। साल 2023-24 में भारत में 325.22 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। इस बार भी उत्पादन लगभग पिछले साल के बराबर रहने की ही संभावना है जिसके चलते कपास की कीमतों में अधिक तेजी आने की संभावना काफी कम है।
आज नए कपास की आवक 8000 (-2000) से 9000 (-2000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। स्थिर मांग के चलते कपास के भाव अपने पूर्व स्तर पर बरकरार हैं। कपास के भाव 6000 से 7100 रुपए प्रति क्विंटल पर बोले जा रहे हैं। कॉटन सीड भी 3000 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बोला जा रहा हैं।
मप्र की मंड़ियों में आज 9 फीसदी नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव ऊपरी स्तर पर 200 रुपए बढ़ाकर 51200 से 51700 (+200) रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर बोले जा रहे हैं। 9 फीसदी नमी युक्त 75 आरडी कॉटन के भाव में गुरुवार को 100 रुपए की गिरावट आई थी वहीं शुक्रवार को इसमें 100 रुपए की तेजी आई है। 52300 (+100) से 52700 (+100) रुपए प्रति कैंडी पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
मप्र की स्थिति (7 फरवरी 2025)
आवक: 8000 (-2000) से 9000 (-2000) गांठ
कपास (नई): 6000 से 7100
कॉटन सीड (नया): 3000 से 3350 (नमी के अनुसार)
73 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त): 51200 से 51700 (+200)
75 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त): 52300 (+100) से 52700 (+100)
मप्र की मंडियों में कपास की कीमतें
खेतिया 5200 से 6850
जोबट 6600 से 6900
बलवाड़ी 5850 से 6000
कुक्षी 6550 से 7025
भीकनगांव 6836 से 7141
अलिराजपुर 6500 से 6999
धामनोद 6190 से 6820
खरगोन 6615 से 7051
अंजड़ 6000 से 6490
सनावद 5000 से 5500
खंडवा 6056 से 6700
देशभर के प्रमुख उत्पादक राज्यों में 1,23,900 गांठ कपास की आवक
नई दिल्ली, 7 फरवरी देशभर की मंडियों में शुक्रवार को कॉटन की आवक 1,23,900 गांठ की हुई है, जबकि इसके पिछले कार्यदिवस में आवक 1,22,000 गांठ की हुई थी।
कुल आवकों में पंजाब एवं हरियाणा और ऊपरी और लोअर राजस्थान में 9,500 गांठ की आवक हुई, गुजरात में 25,000 गांठ, महाराष्ट्र में 45,000 गांठ, मध्य प्रदेश में 9,000 गांठ तथा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 27,000 गांठ के अलावा तमिलनाडु में 400 गांठ तथा कर्नाटक की मंडियों में 8,000 गांठों के अलावा ओडिशा में 1,000 गांठों की आवक हुई।